G-358772730 Pravinbambe.com (Web): 10 Habits to Achieve Goals – 10 आदतें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए।

May 27, 2021

10 Habits to Achieve Goals – 10 आदतें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए।

10 Habits to Achieve Goals – 10 आदतें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए।

 



Habits to Achieve Goals – 10 आदतें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए। इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं होगा जो सपने ना देखता हो लेकिन बहुत कम लोग हैं जो अपने सपनों को सच में तब्दील कर पाते हैं। कोई भी रात रात सफल नहीं बनता है क्योंकि सफल होना जुआ खेलने जैसा नहीं है। आपको इसके लिए खुद को अनुशासित रखना पड़ता है और मेहनत करनी पड़ती है।

इस पोस्ट में मैं आपको ऐसी 10 छोटी आदतें बताऊंगा जो आप को आपके सपने achieve करने में मदद करेगा।

Habits to Achieve Goals – 10 आदतें लक्ष्य हासिल करने के लिए।

1. Goal setting

अगर आप लक्ष्य नहीं बनाएंगे तो आप उन्हें कभी हासिल ही नहीं कर पाएंगे। आपको कोई बहुत बड़ा गोल सेट करने की जरूरत नहीं है। बस जब सेट करें तो किसी गेम के levels की तरह सेट करें जैसे गेम के शुरुआती level आसान होते हैं और जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है वैसे-वैसे गेम मुश्किल होता जाता है। वैसे ही goals भी छोटे से बड़े level के सेट करिए goals को हासिल कर लेना दर्शाता है कि आप सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

2.Take action

सिर्फ गोल सेट करने से कुछ नहीं होगा जब तक आप एक्शन नहीं लेंगे अपने गोल्स को achieve करने के लिए तब तक आप सफल नहीं हो पाएंगे तो रोजाना अपने सपनो को सच करने के लिए proper actions उठाइए।

3. Read books

Blog या फिर आर्टिकल्स पढ़े। दोस्तों रीडिंग से आप बहुत कम समय में ज्यादा नॉलेज प्राप्त कर सकते हैं उन लोगों की बायोग्राफी पढ़े जिन के सपने आप से मेल खाते हैं। उन्होंने कैसे अपने सपने पूरे किए और सफलता हासिल की उसके बारे में जाने इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

4. Network

अपने networks बनाइए। ओर लोगों के बारे में जाने उन लोगों के साथ मिले जिनके सपने आप जैसे हैं। एक strong network आपके गोल्स को हासिल करने में आपके लिए मददगार साबित होगा।

5. Review your progress

Goals बनाने के बाद उन पर काम करने के साथ-साथ आपने कितना प्रोग्रेस किया उस पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आप मेहनत कर रहे हैं लेकिन आगे नहीं बढ़ रहे हैं तो आपको अपने ideas और एक्शन के बारे मे दोबारा सोचने की जरूरत है।

6. Plan everything

अपने हर दिन को प्लान करें और प्लानिंग करने से आप फालतू की activity से बच पाएंगे। अपने हर काम को प्लान करें इससे आप अपना समय भी बचा पाएंगे।

7. Scheduling

अपने हर दिन करने वाले कामों को लिख ले और schedule बना लें कि आप उन कामों को कब करेंगे। Schedule बनाने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे और समय का भी सदुपयोग कर पाएंगे।

8. Exercise

Exercise करने से शरीर और दिमाग को बहुत से फायदे होते हैं। अगर आप रोजाना 20 मिनट भी Exercise करेंगे तो आपको बहुत से Benefits होंगे।

9. Celebrate

अपने छोटे से छोटे goals को achieve करने पर celebrate करें। ऐसा करना आप को मोटिवेट करेगा क्योंकि गोल achieve करना यह दिखाता है कि आप आगे बढ़ रहे हैं और अपने सपनों के और करीब जा रहे हैं और इससे आप पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे।

10. Stay Cool

हर परिस्थिति में अपने आप को शांत रखें, क्योंकि जब आप शांत होंगे तभी आप best decisions ले पाएंगे। India Cricket Team के Captain MS. Dhoni इसके Best Example हैं।

💐💐👏👏👏👏💐💐

No comments:

Post a Comment

Pkb

Power Mantra + Angel Numbers

 🗼♦️✨🌸 Power Mantra + Angel Numbers  अब इस Daily Practice Routine में हम Power Mantra + Angel Numbers जोड़ेंगे ताकि यह और ज्यादा effective...