G-358772730 Pravinbambe.com (Web): Self Improvement– खुद को कैसे Inspire करें?

May 28, 2021

Self Improvement– खुद को कैसे Inspire करें?

Self Improvement– खुद को झट से कैसे Inspire करें?



जब आप Inspire होते हैं तो क्या होता है?❓


Inspire होना मन की वह स्थिति है जहां आप कुछ करने के लिए बहुत ज्यादा Excited होते हैं। आप ऐसा महसूस करते हैं कि आपको कोई नहीं हरा सकता, आप खुद को ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करते हैं जब आप Inspire हो कर कुछ काम करते हैं तो आप उस काम में पूरी तरह समर्पित होते हैं।

Self Improvement – खुद को कैसे Inspire करें!

1. मैजिकल जगह पर जाओ

आप कहीं पर भी रहते हो आपके आसपास कुछ जादुई जगह होती हैं जैसे कि कोई नदी, कोई म्यूजियम या फिर ऐसी जगह जहां से आप अपना पूरा शहर देख सकते हैं। आप ऐसी जगह आपको पूरी दुनिया के बारे में भूलने में मदद करती हैं और आपके अंदर के Creativity को बाहर लाने में भी मदद करती हैं।

अगर आपको कोई मैजिकल जगह नहीं मिली है तो रोजाना अलग-अलग जगह जाकर देखिए या अकेले घूमने निकल पड़ीए और जब आपको अपनी मैजिकल जगह मिल जाए तो आप खुद को उत्साह से भरपूर पाएंगे।

2. प्रकृति से जुड़े

खुद को Nature के साथ जोड़िए। मनुष्य का जन्म तो प्रकृति की गोद में ही हुआ था लेकिन आज के समय में हमारे आस पास बहुत कम ऐसे जगह हैं जो हमें प्रकृति से जोड़ती हैं। और हम बस बड़ी बड़ी बिल्डिंग से घिरे हुए हैं। खुशकिस्मती से अभी भी शहरों में बाग बगीचे बचे हुए हैं तो कुछ समय निकालकर प्रकृति के साथ समय बिताएं। लेकिन अकेले।

3. Meditation

अपनी आंतरिक आवाज़ को सुनने, ध्यान केंद्रित करने और अपने विचारों को नियंत्रित करने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।

आपके दिमाग में छिपे रहस्यों को कम मत समझो। ध्यान के माध्यम से अपनी वास्तविक क्षमता को प्राप्त करें।

4. Music

संगीत एक प्रेरणादायक तकनीक है। लेकिन हमें यह जानने की जरूरत है कि यदि आप जिम में हैं, तो आप तड़कते भड़कते संगीत को चुनेंगे।

लेकिन जब आपको प्रेरित होने की आवश्यकता होती है, तो आप को शांत या nature sounds वाला संगीत सुन सकते हैं। जो आपके दिमाग, शरीर और आत्मा को आराम देंगे और आप में रचनात्मकता को जगाएंगे।

5. पढ़ें

एक महान उपन्यास / कविता / निबंध / जीवनी पढ़ें। यह आपको नए विचार देगा, आपको दुनिया को दूसरे angle से देखने में मदद करेगा और किसी और की कहानी जानने के बाद, आपको अपने जीवन के कुछ उत्तर मिलेंगे। आप खुद को inspire करने के लिए blogs भी पढ़ सकते हैं। जैसे कि सब सफल।

6. किसी से पूछो उनकी सबसे बड़ी सफलता क्या है

दूसरों के सफलता की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरक हो सकती है। ऐसे इंसान जिसको आप admire करते हैं उससे उसकी सबसे बड़ी सफलता के बारे में पूछे हो सकता है आपको उनकी सफलता से कुछ नया सीखने को मिले।

प्रेरणा हर जगह है। आपको बस इसे देखने और खोजने की जरूरत है। चिंतन करें, सुनें, पढ़ें, और उसी के परिणामस्वरूप – सृजन करें (Create करें)।

💐💐💐💐🎉🎉🎉🎉💐💐💐💐💐👏👏👏

No comments:

Post a Comment

Pkb

Power Mantra + Angel Numbers

 🗼♦️✨🌸 Power Mantra + Angel Numbers  अब इस Daily Practice Routine में हम Power Mantra + Angel Numbers जोड़ेंगे ताकि यह और ज्यादा effective...