G-358772730 Pravinbambe.com (Web): How to achieve any Goal – किसी भी goal को पूरा कैसे करें?

May 28, 2021

How to achieve any Goal – किसी भी goal को पूरा कैसे करें?

How to achieve any Goal – किसी भी goal को पूरा कैसे करें_?



How to achieve any Goal – किसी भी goal को पूरा कैसे करें।


Hello friends, मैंने 20 साल की उम्र में अपने लिए goals लिखे थे आप को यकीन नही होगा कि मेरे total goals 213 थे।
                 लेकिन सिर्फ 3 साल के अंदर ही मैंने 78 goals पूरे कर लिए हैं। हो सकता है आपको यह बात इतनी भी बढ़ी नही लगेगी लेकिन अगर आपके खुद के कुछ goals हैं तो आपको पता चलेगा कि कितना मुश्किल होता है अपने लक्ष्य को हासिल करना।

आज मैं आपको यही बताऊंगा की कैसे मैंने अपने goals को achieve किया। यह बहुत ही आसान तरीका है जिसे हर कोई कर सकता है। तो चलिए मैं आपको बताता हूँ कि मैंने क्या किया।

How to achieve any Goal– किसी भी goal को पूरा कैसे करें।

1. Write your goals

लिखना शुरू कर दीजिए अपने हर goal को अगर आप उन्हें पूरा करना चाहते हैं तो। आप लोगो को लगेगा कि इससे क्या फर्क पड़ता है कि आप अपने goals को लिखें या नहीं तो आपको बता दूँ कि यह बात विज्ञान द्वारा प्रमाणित है कि अपने goals को लिखने से उन्हें हासिल करने के chances बढ़ जाते हैं।

मैंने अपने goals को लिखने के लिए एक Diary खरीद रखी है, उसमें मैं सिर्फ अपने goals को लिखता हूं। चाहे वह छोटे से छोटा goal ही क्यों न हो।

“यदि आप इसे लिख नहीं सकते हैं, तो आप इसे कर भी नही सकते हैं।”

2. Divide your goals

अपने सभी goals को short और long term goals के अनुसार बिभाजित कर लीजिए। short term goals में उन goals को रखिए जिन्हें आप अगले 1 से 3 साल के बीच हासिल करना चाहते हैं और long term goals में उन goals को रखिए जिन्हें आप अगले 3 से ज्यादा साल के अंदर पूरे करेंगे।

3. Define your goals

1 line में आप अपने goal को लिखते हैं सिर्फ इतना काफी नही है आपको अपने goal को पूरा define करना होगा। जैसे कि जब मैंने अपने दोस्त से उसका सबसे बड़ा goal पूछा तो उसका जवाब था:-

दोस्त – मैं करोड़पति बनूँगा!

मैं – कैसे बनेगा?

दोस्त – Business करूँगा!

मैं – किस का?

तोे मेरे दोस्त के पास इस सवाल का जवाब ही नही था। करोड़पति बनना आपका goal तो हो सकता है लेकिन आप कैसे बनेंगे इसका उत्तर भी आपके पास होना चाहिए। तो कैसे आप करोड़पति बनेंगे उसका पूरा जवाब आपके पास होना चाहिए।

4. Break your goals

अपने goals को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट दीजिए। जैसे ऊपर दिए गए example में बताया गया कि करोड़पति बनना आपका goal है तो आप सीधे करोड़ो तो कमाना शुरू नही कर देंगे ना। शुरआत तो आप हजार से करोगे, फिर लाख मे पहुँचोगे, और उसके बाद ही आप करोड़ वाले level पर पहुचेंगे। ऐसे ही अपने हर goal को छोटे छोटे टुकड़ो में बांट दीजिए।

5. Proper Planning

मैं अपने हर goal के लिए planning करता हूं, फिर यह मायने नही रखता की वो goal छोटा है या बड़ा। किसी भी goal पर काम करने से पहले proper planning जरूरी है कि कैसे आप उस goal को हासिल करेंगे, उस goal को हासिल करने के लिए किन किन चीज़ों की जरूरत है, कितने पैसे की जरूरत है, क्या क्या कठिनाइयां आ सकती है। इन सब चीज़ों को पहले ही सोच ले।

6. Deadline

अब अपने goal को पूरा करने के लिए समय-सीमा निर्धारित करें। इससे आपके mind में एक pressure होगा कि आपको इतने समय मे वो goal पूरा करना है।

💐💐💐💐👏👏👏👏👏💐💐💐🎉

No comments:

Post a Comment

Pkb

Power Mantra + Angel Numbers

 🗼♦️✨🌸 Power Mantra + Angel Numbers  अब इस Daily Practice Routine में हम Power Mantra + Angel Numbers जोड़ेंगे ताकि यह और ज्यादा effective...