बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मोटिवेट करना है जरूरी, ये आएंगे काम
बच्चे बढ़े होते जा रहे हैं लेकिन फिर भी आप पर ही हर छोटे-मोटे काम के लिए निर्भर रहते हैं तो आपको उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है. यह बच्चों के विकास के लिए जरूरी है.
Make Your Kids Self Independent : आत्मनिर्भर बच्चों की अच्छी बात यह होती है कि वे कम उम्र से ही समस्या का समाधान करना और सही निर्णय लेना सीखने लगते हैं.यह आत्मविश्वास उन्हें जीवन भर काम आती है.
जब कोई अपने हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाता है, तो वह समाज में अपनी खुद की सही पहचान नहीं बना पाता। दूसरों पर पूरी तरह निर्भरता एक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति को विकलांग बना देती है। इसलिए, जरूरी है कि आत्मनिर्भरता के गुण बालपन से ही सिखाए जाएं, जिससे बच्चे आगे चलकर अपने काम स्वंय कर सकें। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम बच्चों को कैसे आत्मनिर्भर बनाएं, इसके लिए कुछ सटीक तरीकों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हमारे साथ जानिए आत्मनिर्भरता का सही अर्थ और बच्चों में आत्मनिर्भरता क्यों जरूरी है।
आत्मनिर्भरता का अर्थ क्या है?
आत्मनिर्भरता का अर्थ होता है, अपने किसी भी काम लिए दूसरों पर निर्भर न होना। एक आत्मनिर्भर व्यक्ति अपने काम के लिए स्वयं के परिश्रम को महत्व देता है और बेहिचक अपने विचारों को प्रकट करता है। साथ ही वो अपने फैसले खुद ही लेना पसंद करता है। देखा जाए तो आत्मनिर्भरता व्यक्ति को जीवन में सही से चलना सिखाती है।
खास बातें
• माता-पिता को बच्चों की परवरिश पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.
• बढ़ती उम्र में बच्चों को अपने काम करने आने चाहिए.
• अच्छी आदतें माता-पिता ही बच्चों में डाल सकते हैं.
...
बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं माता-पिता के दिमाग में हजारों सवाल आने लगते हैं. इन सवालों में एक अहम सवाल बच्चे को आत्मनिर्भर बनाना है. कुछ बच्चे अपने छोटे-छोटे काम खुद करते है और उन्हें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं होती. स्कूल से आने के बाद कपड़े और जूते सही जगह पर रखना और होमवर्क करने जैसे काम वो बिना बोले कर लेते हैं. इसके उलट कुछ बच्चे ऐसा नहीं करते हैं. उन्हें हर काम के लिए बार-बार बोलना पड़ता है. ऐसे बच्चों को मोटिवेट करना बहुत जरूरी है.
यहां हम आपको बच्चों को आत्मनिर्भर (Independent) बनाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं.
अपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरीके |
1. धैर्य रखना सिखाएं
बच्चों को किसी भी काम को लेकर धैर्य रखना सिखाना जरूरी है। कई बार किसी काम या खेल-कूद में असफलता के कारण बच्चे जल्दी निराश और दुखी हो जाते हैं। बच्चों में धैर्य पैदा करना जरूरी है, क्योंकि इससे उनके अंदर आत्मा-निर्भरता बढ़ेगी और वो हर काम को पूरे जोश के साथ करेंगे।
2. अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें
जिस तरह से माता-पिता अपने बच्चों से बात करते हैं, उसका बच्चे के आत्मसम्मान पर गहरा और स्थायी प्रभाव पड़ता है. इसलिए ये ध्यान रखना जरूरी है कि आप अपने बच्चे से कैसे बात करते हैं. जब आपका बच्चा किसी नई चुनौती का सामना करता है तो क्या आप अपने बच्चे का प्रोत्साहन बढ़ाते है?
जिन चीजों में आपका बच्चा अच्छा है क्या आप उन्हें उन चीजों को पॉइंट आउट करके तारीफ करते हैं? अगर आपका जवाब ना है तो आपको इसमें बदलाव लाना होगा. आपको उन शब्दों के उपयोग से भी बचना चाहिए जिनके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं. जैसे, अगर आपका बच्चा होमवर्क करना भूल गया है तो उसपर चिल्लाने के बजाए उससे पूछें कि क्या हुआ, उसे अपनी परेशानी बताने का मौका दें.
3. निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करें
आप अपने बच्चे को छोटे-छोटे निर्णय लेने में सक्षम बना सकते हैं. जैसे कि नाश्ते में क्या खाना चाहिए, कौन सा खेल खेलना है या कौन सी फिल्म देखनी है, आदि. ऐसे छोटे-छोटे निर्णय लेने से आपके बच्चे का सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.
.
4. अपना काम स्वयं करने दें
बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके कुछ काम उन्हें खुद ही करने दें। हां, लेकिन आप उनके काम पर नजर जरूर रखें। जैसे स्कूल का होम वर्क, घर में अपने जूते-चप्पल को सही स्थान पर रखना, स्वयं भोजन करना आदि। इन क्रियाओं से उनके अंदर आत्म-निर्भरता बढ़ेगी और अनुशासन भी आएगा।
5. स्वतंत्रता पर जोर दें
अपने बच्चे को उम्र-उपयुक्त जिम्मेदारियां सौंपे. शुरुआत में छोटी उम्र में उसे जूते की लेस बांधना, यूनिफॉर्म पहनना और बैकपैक करने जैसी छोटी-छोटी चीजें सिखाएं. ऐसा करने से आपके बच्चे में बचपन से ही आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी. जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होगा, उसकी जिम्मेदारी भी उसी हिसाब से बढ़ाएं. जैसे कपड़ों और जूतों की सफाई और नाखून काटने जैसी चीजें.
6. बच्चे को बताएं कि हर स्थिति एक अवसर होती है
बच्चे को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसे यह सिखाना जरूरी है कि हर स्थिति एक अवसर होती है. ये एटीट्यूड आपके बच्चे को ओपन माइंडेड बनाएगा और उसमें नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहने की भावना पैदा करेगा.
नई चीजों को आजमाने की भावना का विकास होने से आपका बच्चा किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होगा.
7. अपने बच्चों के साथ समय बिताएं
बच्चे के साथ माता-पिता का समय बिताना बहुत जरूरी है. बच्चे के साथ कैंपिंग और ऐसी एक्टिविटीज करें जिनमें कौशल की आवश्यकता होती है. फैमिली एक्टिविटीज बच्चों को आत्मनिर्भर होने के लिए आवश्यक कौशल सिखाने का एक शानदार तरीका है.
8. गलतियों से सीखने के बारे में बताएं
जब भी आपका बच्चा कोई छोटी गलती करता है, तो उन पर चिल्लाने के बजाए, उन्हें शांत होकर गलतियों से सीखने की सलाह दें, ताकि भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा न करें। अगर छोटी-छोटी गलतियों पर बच्चों को डांटा जाएगा, तो उनके अंदर डर का भाव पैदा होगा। इससे उनके अंदर आत्मनिर्भरता कम हो सकती है।
9. पैसे की कीमत समझाएं
पैसा भी इंसान को आत्मनिर्भर बनाता है और आज के समय पैसे के बिना जीवन का गुजारा असंभव है। इसलिए, बच्चों को पैसे की कीमत समझाएं। पैसों को कीमत समझने से वो आगे चलकर सही जगह पैसों को खर्च कर पाएंगे और उनके अंदर आत्मनिर्भरता बनी रहेगी।

No comments:
Post a Comment